ज्यामिति की प्रारंभिक अवधारणाएँ (Basic Concepts of Geometry)

👉 बिंदु (Point)

जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई नहीं होती, केवल स्थिति होती है, उसे बिंदु कहते हैं। दो रेखाएँ एक-दूसरे को काटती हैं तो उनके छेदन बिंदु पर एक बिंदु बनता है।

बिंदु और छेदन बिंदु

बिंदु और छेदन बिंदु

Point & Point of Intersection

यदि कई रेखाएँ एक निश्चित एक ही बिंदु से होकर गुजरती हैं तो उन रेखाओं को समबिंदुगामी रेखाएँ कहते हैं।

समबिंदुगामी रेखाएँ

समबिंदुगामी रेखाएँ

Concurrent Line

👉 रेखा (Line)

कागज पर पेन से किसी भी प्रकार एक निशान खींचने पर वह एक रेखा का चित्र होता है।

रेखा

tree

वक्ररेखा

सरल रेखा

👉 रेखाखंड (Line Segment)

दो सिरों वाले किसी रेखा के भाग को रेखाखंड कहते हैं।

रेखाखंड

रेखाखंड

Line Segment

👉 सरल रेखा (Straight Line)

एक सरल रेखा खींचने के लिए कम से कम दो बिंदुओं की आवश्यकता होती है। दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी ही सरल रेखा होती है।

सरल रेखा

सरल रेखा

Straight Line

👉 किरण (Ray)

एक सिरे वाला सरल रेखा का भाग किरण कहलाता है।

किरण

किरण

Ray